गुप्त वृंदावन धाम में चल रहे 13वें पाटोत्सव महोत्सव का चौथा दिन भक्तिमय रहा। प्रसिद्ध भजन गायक अगम अग्रवाल ने शनिवार को दिव्य भजन संध्या में कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज में गाए गए भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। अगम अग्रवाल ने ‘वृंदावन मेरा वृंदावन’, ‘कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ और ‘श्याम तेरी बंसी’ जैसे भजन प्रस्तुत किए। उनके भजनों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कृष्ण बलराम का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान का अलंकार 5100 आमों से सजाया गया। कार्यक्रम का समापन कृष्ण बलराम की महा आरती के साथ हुआ। भक्तों ने भगवान के इस मनमोहक रूप के दर्शन किए।