गुमला के दोदांग में सड़क दुर्घटना, दो युवकों की मौत:मसूरिया डैम से लौटते समय हुआ हादसा, एक बाइक पर सवार थे तीन; एक जख्मी

गुमला जिले में शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा घाघरा-गुमला सड़क पर दोदांग के पास हुआ। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में से एक की पहचान बिशुनपुर निवासी अल्बर्ट एक्का के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अभी से नहीं हो पाई है। इस दुर्घटना में आदर पोखरा टोली निवासी दीपक भगत घायल हुए हैं। बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई घायल दीपक भगत ने बताया कि वे तीनों दोस्त मसूरिया डैम घूमने गए थे। शुक्रवार देर शाम डैम से लौटते समय दोदांग ढलान के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद गुमला उत्तरी भाग के जिला परिषद सदस्य (भूतपूर्व सैनिक) तेतरु उरांव ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल गुमला भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गुमला पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना देने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, दोनों शवों को सदर अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। उनका पोस्टमॉर्टम शनिवार को किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *