गुमला जिले में 32वें एसपी हारिश ने संभाली कमान, किया गया स्वागत

भास्कर न्यूज|गुमला जिले के 32वें पुलिस कप्तान के रूप में हारिश बिन जमां ने पदभार ग्रहण किया। चंडाली स्थित समाहरणालय में पुलिस अधीक्षक कक्ष में महत्वपूर्ण दस्तावेजों में हस्ताक्षर के उपरांत प्रभार लेने की प्रकिया पूर्ण की गई। इस दौरान निवर्तमान एसपी शंभु कुमार सिंह ने नए एसपी हारिश का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बात एसपी ने कहा कि जिले से लगभग नक्सलवाद समाप्त हो गया है। बचे हुए नक्सल को पूर्ण रूप से समाप्त कर नक्सल मुक्त जिला बनाना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम के साथ पब्लिक व पुलिस के बीच फ्रेंडली संबंध बनाया जाएगा। जिससे लोगों के मन से पुलिस का भय समाप्त हो। जब भी लोगों को मेरी आवश्यकता होगी, वे मुझसे कार्यालय कक्ष में आकर मुलाकात कर सकते है। युवा वर्ग वर्तमान में नशे की ओर जा रहे है। उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना की दिशा में काम किया जाएगा। शंभु कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैंने यहां पर सवा साल टीम भावना से कार्य किया। जिसमें सभी का सहयोग मिला। यहां का वातावरण और लोग बहुत अच्छे है। यहां के खुशनुमा माहौल को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान एसपी ने सभी पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन परिचय प्राप्त किया। अधिकारियों ने बुके देकर एसपी का स्वागत किया। मौके पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, मो नजीर, इस्पेंक्टर सुरेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, सदर थानेदार इस्पेंक्टर महेन्द्र करमाली, सार्जेंट अभिमन्यू, विष्णु कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *