गुमला में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी:थाने से 300 मीटर दूर दुकान से हजारों रुपए के सामान की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार रात चोरों ने तीन अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाया। घाघरा थाने से महज 300 मीटर दूर स्थित मुकेश कुमार अग्रवाल की किराना दुकान से चोर 10 हजार रुपए नकद और 5 हजार रुपए का किराना सामान ले गए। 20 हजार रुपए नकद चुरा लिए पुतो रोड पर प्रदीप मिश्रा की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो पाए। तीसरी वारदात चांदनी चौक इलाके में हुई। यहां चोरों ने बिपिन साहू की दुकान की अल्बेस्टर की छत तोड़कर करीब 20 हजार रुपए नकद चुरा लिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में लाल रंग की हुडी पहने चोर को दुकान में घुसते और छत पर लगे पाइप के सहारे भागते हुए देखा जा सकता है। चोरी की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस की कार्यशैली से भी लोग नाराज हैं। घाघरा प्रखंड मुख्यालय में इन दिनों चोरी की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। चोरों का हौसला इतना बढ़ा हुआ है कि वे थाने के पास की दुकानों को भी निशाना बना रहे हैं। घाघरा थानेदार तरुण कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्दी चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *