गुमला में घर की ग्रील तोड़कर चोरी:शादी में गया था परिवार, 8 लाख के गहने-कैश ले उड़े, CCTV खंगाल रही पुलिस

गुमला जिले के चेटर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चेटर सरना टोली के श्याम सुंदर प्रसाद के घर से चोर 8 लाख से अधिक की संपत्ति ले गए। जानकारी के मुताबिक बीती रात श्याम सुंदर प्रसाद और उनका परिवार शाम 6 बजे खोरा गांव में एक शादी समारोह में गए थे। घर में ताला लगा था। ग्रिल भी लॉक था। आज सुबह जब वे लौटे तो गए थे। अगले दिन 30 अप्रैल को सुबह जब वे लौटे, तो घर का ताला टूटा मिला। लाखों के जेवरात ले गए चोर मकान मालिक के मुताबिक जब वे लौटे तो देखा कि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने गोदरेज और बक्सा तोड़कर सोने के मंगलसूत्र, चेन, नाक और कान के टॉप चुरा लिए। चांदी की तीन पायल भी ले गए। जेवरात की कीमत करीब 7 लाख रुपए है। इसके अलावा घर में रखे 1 लाख 20 हजार रुपए नगद भी चोरी हो गए। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस श्याम सुंदर प्रसाद ने सदर थाने में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गुमला जिले में यह पहली घटना नहीं है। यहां लगातार बंद घरों को निशाना बनाकर चोरियां हो रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *