गुमला में छात्रा ने कीटनाशक खाकर दी जान:दादा-दादी के साथ रहती थी पालकोट में, मां की बीमारी से पहले ही हो चुकी है मौत

गुमला में एक छात्रा ने कीटनाशक खाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। छात्रा की मां की मौत कैंसर से हो चुकी है। तब से वो पालकोट में अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी। छात्रा के पिता रांची में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतका की पहचान लकोट थाना क्षेत्र के झिकिरमा काबरा टोली निवासी चंदर भगत की 13 वर्षीय बेटी अंजलि भगत के रूप में की गई। मंगलवार को शव पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृतका की दादी नागी देवी ने बताया कि सोमवार को दिन में पालतू मवेशियों की चरवाही कर शाम में खाना बना सबको खिलाया। फिर रात में खाना खाने के बाद सोने चली गई। कुछ समय बाद उल्टी करने लगी। जब पूछताछ किया तो अंजलि ने बताया कि उसने धान में डालने वाले कीटनाशक को खाया है। परिजन फौरन ऑटो से रात में ही सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। सदर थाना के एसआई बिनय कुमार महतो ने बताया कि परिजनों के दर्ज बयान के अनुसार कीटनाशक के सेवन करने से मौत होना बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरा खुलासा होगा। उसने क्यों खुदकुशी की, इस बात की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *