गुमला के भरनो प्रखंड के बड़ा तुरिअंबा गांव में फूलखुंदी व झूलन के साथ शिव उपासना के दो दिवसीय मंडा पूजा का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान लोगों ने अंगारों पर नंगे पांव चलकर भक्ति दिखाया और झूलन अनुष्ठान पूराकर क्षेत्र के लिए मनोकामना मांगी। रातभर चला छऊ नृत्य और जागरण इस अवसर पर रातभर लोगों ने छऊ नृत्य, जागरण और मेला का लुत्फ उठाया। मंडा पूजा को लेकर प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव और मुखिया विनीता एक्का इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों को मंडा पूजा की बधाई दी। आस्था और विश्वास के साथ भक्ति और शक्ति का परिचय दिया प्रखंड प्रमुख और मुखिया ने कहा कि तुरिअंबा गांव में मंडा पूजा का आयोजन कर यहां के लोग धार्मिक अनुष्ठान व परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने जलते अंगारों में खाली पांव चलकर आस्था और विश्वास के साथ भक्ति और शक्ति का परिचय दिया है। झूला में झूलन करते हुए सुख समृद्धि की कामना मुखिया विनीता एक्का ने कहा कि धधकते अंगारों में खाली पांव चलकर भक्ति से सराबोर होकर भक्त डुबकी लगा रहे। इस धार्मिक अनुष्ठान से लोगों विश्वास और अधिक बढ़ता है और एकजुटता दिखाई देती है। वहीं, इस धार्मिक अनुष्ठान में काफी संख्या में भोक्ता भी शामिल होकर विधिवत पूजा के अलावे ऊपर झूला में झूलन करते हुए सुख समृद्धि की कामना की।


