गुमला|टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ केके मिश्रा एवं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ क्रिस्टो मंगल बोदरा के द्वारा हरि झंडी दिखाकर टीबी जागरूकता रथ को रवाना किया गया। टीबी जागरूकता रथ रवाना करने का प्रयोजन के बारे में बताते हुए मिश्रा ने बताया कि गुमला जिले के सभी प्रखंडों में टीबी जागरूकता रथ 24 मार्च 26 तक भ्रमण करेगी। जिससे टीबी का शीघ्र इलाज, टीबी मरीजों को सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ, टीवी के लक्षण आदि से संबंधित प्रचार प्रसार किए जाएंगे। रथ रवाना करने के अवसर पर जिला यक्ष्मा केंद्र के कर्मी एवं सदर प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।


