गुमला में ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला:बीआरसी परीक्षा देने जा रहे थे, बीड़ी पत्ता लदे ट्रक ने कुचला, पुलिस ने ट्रक किया जब्त

गुमला जिले में 50 वर्षीय सहायक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना शिलम ढलान के पास हुई है। जानकारी के मुताबिक गोकुल नगर के रहने वाले शिक्षक दीनानाथ केसरी अपनी बाइक से रायडीह बीआरसी परीक्षा देने जा रहे थे। तभी छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे बीड़ी पत्ता लदे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। चालक ट्रक छोड़ हुआ फरार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सिसई थाना पुलिस ने बाद में ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने गंभीर रूप से सड़क पर पड़े घायल शिक्षक को सदर अस्पताल पहुंचाया,लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मध्य विद्यालय सुगा कांटा में थे कार्यरत प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक 1994 से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुगा कांटा में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों की स्थिति शोकाकुल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *