गुमला में ठनका गिरने से दंपती की मौत:मछली पकड़ने गए पति-पत्नी की चट्टान के नीचे गई जान, हादये में तीन घायल

गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के सोंगरा गांव में ठनका गिरने से एक दंपती की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। सोंगरा गांव निवासी हरखमईन झोरा (32) अपनी पत्नी सुको देवी के साथ कोईल नदी में मछली पकड़ने गए थे। उनके साथ बंधन देवी, महावीर झोरा और 12 वर्षीय शिवम झोरा भी थे। देर शाम को अचानक बारिश शुरू हो गई। एक चट्टान के नीचे छिपे थे सभी बारिश से बचने के लिए सभी एक चट्टान के नीचे छिप गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और हरखमईन व सुको की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीण सभी को सिसई रेफरल अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। घायल बंधन देवी, महावीर झोरा और शिवम झोरा का सिसई में इलाज चल रहा है। मृतक दंपती के तीन छोटे बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं। परिवार की आजीविका का मुख्य स्रोत मछली पकड़ना था। माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के सामने जीवन यापन की चुनौती खड़ी हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *