गुमला में तालाब में डूबने से युवक की मौत:मछली पकड़ने के दौरान हादसा, परिजनों ने लगाया जबरन तालाब पर ले जाने का आरोप

झारखंड के गुमला जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भरनो प्रखंड के चेटो परसा गांव में सोमवार को एक तालाब में मछली पकड़ने के दौरान 40 वर्षीय विनोद लोहरा की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय विनोद समेत चार लोग तालाब में मछली पकड़ने गए थे। विनोद तालाब के बीच में पहुंच गया, जहां वह डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। यह तालाब भूमि संरक्षण विभाग द्वारा एक साल पहले खुदवाया गया था। विनोद की चार बेटियां और दो बेटे हैं सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भरनो पुलिस को भी खबर दी गई। मछली व्यापारियों की मदद से बड़े जाल का उपयोग कर शव को बाहर निकाला गया। मृतक के पीछे पत्नी, चार बेटियां और दो बेटे हैं। विनोद सेवानिवृत चौकीदार मंगरा लोहरा के बेटे थे। मामले में एक नया मोड़ तब आया जब मृतक के परिजन सीटू लोहार ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने विनोद को जबरन मछली पकड़ने के लिए ले गया था। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। एसआई मंकू चौधरी के अनुसार प्राथमिक जांच में यह तालाब में डूबने से हुई मौत का मामला लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *