गुमला में दिनदहाड़े युवक की हत्या:शादी से लौट रहे व्यक्ति को पत्थर से मारा, रांची के एक राइस मिल में करता था काम

गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लोटवा गांव के 35 वर्षीय बिनोद गोप की अज्ञात लोगों ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। बिनोद रविवार को मझकेरा गांव से एक शादी समारोह में भाग लेने कोलेबिरा गए थे। वे जोगोटोली निवासी बिरसा मुंडा की बोलेरो गाड़ी से यात्रा कर रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटने के बाद जोगोटोली में गाड़ी छोड़कर पैदल अपने घर जा रहे थे। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे दोपहर 12:30 बजे बनागुटु बाजारटांड़ से कुछ आगे करंज पेड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बिनोद रांची स्थित एक राइस मिल में काम करते थे। वे कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसने और किस कारण से इस घटना को अंजाम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *