झारखंड के गुमला जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जारी थाना क्षेत्र के सीसी करमटोली पंचायत के जर्माना रोशनपुर के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ। एक बाइक पर बैठे थे तीन लड़के मृतकों की पहचान राहिल कुमार (17) और अनीश लकड़ा (22) के रूप में की गई। राहिल 10वीं कक्षा का छात्र था। जबकि अनीश लकड़ा जारी प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा का भतीजा था। हादसे के समय एक बाइक पर राहिल कुमार, जूलियस केरकेट्टा (40) और रबि केरकेट्टा (17) सवार थे। दूसरी बाइक पर शिवचरण लोहरा (18) और अनीश लकड़ा पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। दोनों बाइक तेज गति से चल रही थी स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइक तेज गति से चल रही थीं, जिसके कारण यह घातक दुर्घटना हुई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए शिवचरण लोहरा को सदर अस्पताल रेफर किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष किरणमाला बारा ने सदर अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।


