गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव में मंगलवार नदी में डूबने से एक नाबालिग बच्चे की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रोती-बिलखती मां बच्चे के शव को गोद में लेकर सड़क पर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों की मदद से लोहरदगा की ओर से आ रही एंबुलेंस को रोका गया, जिसमें बैठकर महिला अपने बच्चे के शव के साथ गुमला के लिए रवाना हुई। मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे मृतक की पहचान सेजल मुंडा के रूप में हुई है। गहरे पानी में चला गया और डूब गया जानकारी के अनुसार, सेजल गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला। परिजन तत्काल सेजल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर सुनील प्रसाद ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी थी।


