गुमला में प्रेम प्रसंग में युवक ने जहर पिया:शादीशुदा युवक ने जहर पीने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर

गुमला जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के वृंदा गांव के 24 वर्षीय एक युवक ने कीटनाशक पी लिया। उसने कीटनाशक पीते हुए वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। युवक की शादी हो चुकी है और उसकी 6 वर्ष की एक बेटी है। उसकी पत्नी दो महीने पहले पति की सहमति से मुंबई गई है। बेटी पिता के साथ रह रही है। युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे फोन पर बात करता था। दोस्तों ने जब उसका वीडियो देखा तो उसे सदर अस्पताल पहुंचाया वीडियो में युवक ने कहा कि वह जिंदगी से परेशान है और इसलिए जहर पी रहा है। उसने यह भी कहा कि इसमें किसी का दोष नहीं है। जहर पीने के बाद वह घर जाकर सो गया। दोस्तों ने जब उसका वीडियो देखा तो तुरंत उसे सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार, संजीव का इलाज चल रहा है। अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है तो उसे रिम्स रेफर किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *