झारखंड के गुमला जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा डिगरी टांड के पास दो बाइक पर सवार 5 अपराधियों ने 36 वर्षीय प्रसाद साहू की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना उस समय हुई, जब वह अपनी दो बेटियों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। बच्चियां भागकर पहुंची घर अपराधियों ने प्रसाद साहू की गला रेतकर हत्या कर दी। अपराधियों ने बच्चियों पर भी हमला करना चाहा पर वो भाग निकली। दोनों बच्चियां किसी तरह भागकर गांव पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। शिक्षक के ड्राइवर थे प्रसाद साहू मृतक की बेटी किरण कुमारी ने बताया कि उनके पिता का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनकी हत्या की गई है। प्रसाद साहू उंचडीह के एक शिक्षक के ड्राइवर के रूप में काम करते थे। पुलिस कर रही मृतक की बेटियों से पूछताछ इधर, घटना की सूचना मिलते ही रायडीह पुलिस के चैनपुर इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार करमाली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की आईटी सेल अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है और मृतक की बेटियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। ———————————————– ये भी खबर पढ़िए लातेहार में बच्चे की हत्या; दोनों आंखें फोड़ी, हाथ-उंगलियां तोड़ीं:रात में कमरे से हो गया था गायब, घर के पास झाड़ियों में मिला शव झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नेतरहाट थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पास झाड़ियों में सोमवार को 8 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया। बच्चा रविवार रात से घर से गायब था। मृतक की पहचान स्थानीय किराना व्यवसायी प्रभात शर्मा के पुत्र क्षितिज शर्मा के रूप में हुई है। क्षितिज नेतरहाट के जेवियर स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता था। वो दो भाइयों में बड़ा था। हत्यारों ने बच्चे के साथ अमानवीय क्रूरता दिखाई है। उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गईं और हाथ व उंगलियां तोड़ दी गईं। पढ़िए पूरी खबर…


