गुमला में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। घटना के वक्त आरोपी नशे में धुत था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार की देर रात जारी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव की है। मृतक की पहचान गुरुवा मुंडा (60) के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी सिल्मइट मुंडाई के अनुसार, पति रात में पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले थे। पति की चीख सुनकर सिल्मइट उन्हें बचाने दौड़ीं इसी दौरान उनके बेटे सुमन मुंडा (28) ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। पति की चीख सुनकर सिल्मइट उन्हें बचाने दौड़ीं। हमलावर बेटे ने मां पर भी वार किया। किसी तरह जान बचाकर सिल्मइट ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी सुमन वहां से फरार हो चुका था। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल गुरुवा मुंडा को जशपुर (छत्तीसगढ़) अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्ट ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही जारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सुमन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। जारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया में घटना के पीछे नशे का कारण सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में नशे की वजह से इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। शव का पोस्टमॉर्टम छत्तीसगढ़ के जशपुर अस्पताल में कराया गया है। इस घटना से पूरे रुद्रपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।