गुमला में मोपेड चट्टान से टकराई, एक की मौत:मां की 13वीं पर गए थे आंजन धाम, लौटते समय हुआ हादसा; दो घायल

गुमला में शनिवार दोपहर 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आंजन धाम से लौटते समय एक मोपेड चट्टान से टकरा गई। हादसे में 40 वर्षीय राम प्रवेश सिंह की मौत हो गई। उनके साथ सवार 55 वर्षीय नागेंद्र सिंह और 50 वर्षीय प्रमोद सिंह घायल हो गए। राम प्रवेश सिंह चेटर के रहने वाले थे। वे अपनी मां की 13वीं के दिन सेकपुरा बिहार के रिश्तेदारों के साथ आंजन धाम पूजा दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने राम प्रवेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक राम प्रवेश प्राइवेट सेक्टर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। उनके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *