गुमला में लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार:10 दिसंबर को फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से की थी लूट, दो देशी कट्टा बरामद

गुमला में लूटपाट की घटना को अंजाम देने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। 10 दिसंबर को आतकोरा गांव के पास भारत फाइनेंस कंपनी के सिसई ब्रांच के मैनेजर बासुदेव सिंह से हथियार का भय दिखाकर लूट की गई थी। इसमें तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा 1 लाख 15 हजार रुपए नगद,एक मोबाइल,एक टैब और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लूट लिया गया था। इस संदर्भ में भरनो थाना में मामला दर्ज किया गया था। एसडीपीओ सुरेश कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भरनो थाना क्षेत्र के गडरीटोली गांव निवासी भुनेश्वर उरांव है। गुप्त सूचना मिली थी कि भरनो के बालिका उच्च विद्यालय के पास एक व्यक्ति काले रंग की बाइक से आ रहा है। वो लूट का आरोपी है। वो हथियार से लैस होकर पुनः लूटपाट करने के इरादे से घूम रहा है। इसके बाद भुनेश्वर उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार भुनेश्वर ने गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटो आंजन रोड में मसाला कारोबारी अनूप गुप्ता के घर पैसे और गहने लूटपाट की बात भी स्वीकारी है। कांड में अन्य अपराधी भी शामिल थे, जिनकी धर पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अरोपी के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, 4 जिंदा गोली, एक बाइक, एक मोबाइल, नगद 4 हजार 600 रु बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *