गुमशुदा युवती को दस्तयाब कर पुलिस ने परिजनो को सौंपा

गुमशुदा युवती को दस्तयाब कर पुलिस ने परिजनो को सौंपा

करनपठार। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना करनपठार के नेतृत्व में थाना करनपठार में दर्ज गुम इंसान क्र. 06/2020 की गुमशुदा कुमारी उर्मिला देवी पिता शंकर लाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी धुम्मा कापा जो घटना दिनांक से लगातार गुम शुदा की कोई पतारसी नही चल रही थी जिसे थाना करनपठार पुलिस द्वारा आज दिनांक 24 मई 2025 को पता तलाश बाद दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा को दस्तयाब करने में थाना प्रभारी निरी. पी. सी. कोल के नेतृत्व में प्रआर. 136 राजेन्द्र पड़वार, आर. 287 विनोद कुमार, म.आर. 430 शशि गोड, चा.आर. 459 विक्रम मरावी का  सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *