पंजाब के गुरदासपुर के आदियां पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी रणजीत सिंह के एनकाउंटर मामले का पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। हाईकोट ने इस मामले डीजीपी को तलब कर लिया है। उन्हें दोपहर दो बजे कोर्ट के सामने पेश होकर अपना जवाब देना होगा। यह पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। इस एनकाउंटर पर परिवार वाले सवाल उठा रहे है। साथ ही युवक का संस्कार भी अभी तक नहीं किया गया है।


