गुरदासपुर एसबीआई शाखा में शार्ट स​र्किट से भीषण आग:सुबह पांच बजे मिली सूचना, दमकल ने तीन घंटे में पाया काबू, रिकॉर्ड-सामान राख

गुरदासपुर के जहाज चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में मंगलवार सुबह आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। आग से बैंक में रखे सामान और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। बैंक मैनेजर गगनदीप सिंह बाजवा के अनुसार, उन्हें सुबह लगभग 5 बजे शाखा से धुआं निकलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी सुखविंदर पाल सिंह और एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर यातायात रोक दिया था। पुलिस शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण मानकर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *