गुरदासपुर के माधव शर्मा ने भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। गुरदासपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। माधव बचपन से ही सेना में जाना चाहते थे। उनके पिता हितेंद्र शर्मा एक पत्रकार थे। उनके पिता का भी यही सपना था। माधव माता गोपीरंजन सरकारी हाई स्कूल में शिक्षक हैं। माधव ने बताया कि चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान उनके पिता का देहांत हो गया। इस दुख के बावजूद उनकी माता के हौसले से वे आगे बढ़े। इससे पहले उन्होंने आईबी में तीन महीने तक सेवा की। नशे से दूर रहने की अपील उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पूर्व कर्नल अमरजीत सिंह भुल्लर को दिया, जिन्होंने उन्हें लगातार मार्गदर्शन किया। माधव ने पंजाब के युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को कामयाबी का नशा करना चाहिए, जिससे उनके माता-पिता को गर्व महसूस हो। आर्टिलरी रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन बता दें कि महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट माधव शर्मा ने मंगलवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओ.टी.ए.) में पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। इस पासिंग आउट परेड की समीक्षा चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन पी. मैथ्यू, पी.वी.एस.एम, यू.वाई.एस.एम, ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम ने की थी


