गुरदासपुर में अकाली दल की ‘पंजाब बचाओ’ रैली आज:सुखबीर सिंह बादल होंगे शामिल, 2027 के विधानसभा चुनाव पर फोकस

शिरोमणि अकाली दल आज गुरदासपुर के कादियां विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी रैली आयोजित कर रहा है। इस रैली में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी ने पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए और मौजूदा राज्य सरकार के प्रदर्शन को देखते हुए यह निर्णय लिया है। अकाली दल पूरे पंजाब में 40 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में ऐसी बड़ी रैलियां आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिसकी शुरुआत कादियां से हो रही है। कादियां में 17 फरवरी को होने वाली इस रैली के लिए शिरोमणि अकाली दल के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे हैं। शहरी जिला अध्यक्ष गुरबचन सिंह बबेहली और उनके सहयोगी तैयारियों में जुटे हुए हैं। हल्का इंचार्ज की आम जनता से रैली में शामिल होने की अपील इस अवसर पर बातचीत करते हुए हल्का इंचार्ज गुरइकबाल सिंह माहल और अन्य नेताओं ने बताया कि कादियां क्षेत्र के आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में रैली को सफल बनाने के लिए भारी उत्साह है। उन्होंने जानकारी दी कि गांव-गांव में बड़े स्तर पर बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं और आम जनता से रैली में शामिल होने की अपील की गई है। पार्टी की कोर कमेटी, प्रदेश स्तर के नेता, कादियां के वरिष्ठ नेता, पूर्व चेयरमैन और विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों को भी रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।नेताओं ने बताया कि यह रैली ‘पंजाब बचाओ’ के नाम पर आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य पंजाब सरकार की कथित राजनीतिक विफलताओं, राज्य को हुए नुकसान और दिल्ली के पूर्व शासकों द्वारा राज्य के खजाने पर डाले जा रहे बोझ के खिलाफ आवाज उठाना है। रैली में सुखबीर सिंह बादल और अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी के कार्यक्रमों, नीतियों और 2027 के चुनावी एजेंडे के बारे में उपस्थित लोगों और पूरे पंजाब की जनता को अवगत कराएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *