गुरदासपुर में ज्वेलर्स वरुण महाजन के घर पर सुबह करीब 8 बजे पांच लुटेरों ने हथियारों के बल पर 3 करोड़ रुपए की लूट लिए। निहंग सिंह के वेश में आए इन बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जेल रोड स्थित 5 नंबर स्कीम का है। वरुण महाजन की पत्नी नेहा महाजन ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे निहंग सिंह के बाने में पांच लोग उनके घर आए। उस समय उनका ड्राइवर सरबजीत सिंह गाड़ियां साफ कर रहा था। लुटेरों ने ड्राइवर से बात की और जब ड्राइवर उन्हें बुलाने अंदर आया, तो सभी बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने परिवार को बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके गुरुओं के बारे में कुछ गलत पोस्ट डाली है, इसलिए वे उनके पास आए हैं। इसी दौरान, दो बदमाशों ने नेहा महाजन के सिर पर पिस्टल तान दी और सभी घरवालों को एक जगह इकट्ठा कर लिया। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं।


