गुरदासपुर में मिला मिसाइल का टुकड़ा:आर्मी ने कब्जा में लिया; इलाके में सर्च अभियान जारी

गुरदासपुर के बटाला में धारीवाल भोहजा गांव के पास आज एक खेत से मिसाइल का टुकड़ा मिला है। बुधवार सुबह खेत के मालिक हरप्रीत सिंह ने इसे देखा। उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच दिनेश को इसकी जानकारी दी। सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची आर्मी ने चाइना मेड PE-15 के टुकड़े को अपने कब्जे में ले लिया। सेना अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह टुकड़ा किस चीज का है। साथ ही आसपास के इलाके में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। थाना सेखवां के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आर्मी को सूचित किया। एसएचओ के अनुसार इस वस्तु की पहचान और जांच आर्मी के अधिकारी ही कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *