गुरदासपुर व्यापार मंडल ने बंद किया बाजार:किसानों ने जम्मू-अमृतसर NH किया जाम; बोले- सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार

गुरदासपुर में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सोमवार को दिए गए पंजाब बंद के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर दूध और सब्जियों की आपूर्ति बंद रहीं। इसके साथ ही गुरदासपुर व्यापार मंडल भी पंजाब बंद का समर्थन किया और बाजार बंद रखा। किसान संगठनों ने गुरदासपुर में जम्मू-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। व्यापारियों के अलावा पंजाब बंद को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी कांट्रैक्टर वर्कर्स यूनियन, किसान मजदूर संघर्ष समिति, भारतीय किसान मोर्चा, पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा आदि ने भी समर्थन दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मक्खन सिंह कुहाड़ ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून को लागू करने, नए विपणन प्रस्ताव को खारिज करने और किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पंजाब बंद का आह्वान किया गया है, जिसको समर्थन दिया जा रहा है। केंद्र सरकार कर रही पंजाब से सौतेला व्यवहार- किसान उन्होंने लोगों से पंजाब बंद में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। पंजाब के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार किया जा रहा है। किसानों के मुद्दों को लेकर डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *