गुरमत समागम में संगत को निहाल किया

जालंधर | गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी सेंट्रल टाउन में प्रबंधक कमेटी की तरफ से गुरमत समागम उत्साह और श्रद्धा भावना के साथ आयोजित किया गया। इसमें विशेष रूप से पंथ के महान कीर्तनिये भाई तरनवीर सिंह रब्बी लुधियाना वालों के जत्थे ने कीर्तन की हाजिरी भरी, जबकि भाई शनबीर सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन के माध्यम से और ज्ञानी मनजीत सिंह ने गुरमत विचारों द्वारा हाजिरी भरी। मंच संचालन गुरुद्वारा साहिब के जनरल सचिव परमिंदर सिंह डिंपी ने किया और उन्होंने आने वाले समागमों की जानकारी संगत को दी। प्रधान चरणजीत सिंह ने संगत का धन्यवाद किया। बाहर से आए रागी जत्थों और कथावाचकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान चरणजीत सिंह, सचिव परमिंदर सिंह डिंपी, जतिंदर सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, रजिंदर सिंह बेदी, गुरमिंदर सिंह गोमा, दविंदर सिंह, बलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, रविंदर सिंह रीहल, सरबजीत सिंह, सरदूल सिंह कानपुरी, सुखदेव सिंह सहगल आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *