गुरुग्राम में पुलिस ने 20 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश मुज्जमिल को गिरफ्तार किया है। 29 वर्षीय मुज्जमिल मूल रूप से नूहं जिले के गांव शिकरपुर का रहने वाला है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, सेंधमारी, चोरी और अवैध हथियार रखने के 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसे हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और तेलंगाना पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसकी गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस द्वारा ATM बूथ पर तैनात सुरक्षकर्मी के साथ मारपीट करके लूटने के दो मामलों में 10-10 रुपये के इनाम घोषित है। गुरुग्राम पुलिस ने उसे एक देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ पकड़ा है। एटीएम लूट गिरोह का सक्रिय सदस्य सेक्टर 40 क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर 45 में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। पुलिस ने बताए स्थान पर दबिश दी तो मुज्जमिल पकड़ा गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह आदतन अपराधी है और एटीएम लूटने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। तीन हजार में नूहं से खरीदी पिस्तौल आरोपी के कब्जे से बरामद हुआ अवैध हथियार देसी पिस्तौल इसने नूंह से किसी व्यक्ति से 3 हजार रुपए में खरीदी थी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने पास रखी हुई थी। नूहं में कर रखी हत्या आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड से पता चला कि इसके विरुद्ध हत्या, चोरी, सेंधमारी करने के तहत जिला नूंह में 2 केस, अवैध हथियार रखने का गुरुग्राम में एक केस, हत्या के प्रयास, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और एटीएम लूट के तहत राजस्थान के जिला झुंझुनूं में 3 केस, हत्या के प्रयास का महाराष्ट्र में एक केस और चोरी तथा सेंधमारी के तहत तेलंगाना में एक केस पहले से दर्ज हैं। पुलिस जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान कई ब्लाइंड केस खुलने की उम्मीद है। आरोपी से उसके साथियों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।


