गुरुजी के निधन पर जताया दुख, कार्यकर्ताओं में शोक

पबिया | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पंचायत से लेकर जिला कार्यालय तक मातम पसरा दिखाई दे रहा है। झामुमो कार्यकर्ताओं के चेहरे मायूस दिख रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने सोमवार को झामुमो जिला कार्यालय में कहा कि गुरु जी का जाना प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है, इसकी भरपाई किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन संथाल समाज के संरक्षक ही नहीं बल्कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता रहे। आज उन्हीं के दम पर अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा हो सका। उनकी छत्रछाया में पार्टी ही नहीं बल्कि पूरा राज्य अच्छे ढंग से फल फूल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *