गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लाभुकों को अब कुल मिलाकर 4% ही सूद देना होगा। 4% से अधिक की सूद वसूली अब आगे नहीं हो, इसके लिए कॉरपस बैंक एचडीएफसी को हर माह संबंधित बैंकों को राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ऋण देने वाले बैंकों का हर माह अपना सूद डिमांड भेजने को कहा गया है। बैंकों को 4% से अधिक की सूद अंतर राशि की भरपाई राज्य सरकार करेगी। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के निर्देश पर उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने विभागीय अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें यह फैसला लिया। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना दो साल पहले शुरू की गई थी। ऋण देने वाले बैंकों को अंतर राशि नहीं मिलने से वे रेपो रेट के अनुसार सूद की वसूली कर रहे थे। किस बैंक ने कितना गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया बैंक स्वीकृत ऋण की संख्या बैंक ऑफ इंडिया 1286 झारखंड ग्रामीण बैंक 474 एसबीआई 425 केनरा बैंक 309 इंडियन बैंक 49 कोऑपरेटिव बैंक 26 एक्सिस बैंक 19 एचडीएफसी बैंक 10 आईसीआईसीआई बैंक 01


