जालंधर | कपूरथला रोड पर स्थित गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ हरखोवाल में संत महिंदर सिंह की 42वीं सालाना याद और संत बाबा दीदार सिंह जी हरखोवाल वालों की सातवीं सालाना स्मृति मनाने को लेकर गुरमत समागम शृंखला 8 मार्च से शुरू होगी। गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ और हरखोवाल संप्रदाय के मौजूदा मुखी संत बाबा भगवान सिंह ने बताया कि 8 मार्च को शाम 6 से रात 10 बजे तक कीर्तन दरबार होगा। इसमें पंथ के महान कीर्तनीय भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले, भाई दिलबाग सिंह गुरदासपुरी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, बीबी बलजिंदर कौर खडूर साहिब, भाई अमृतपाल सिंह हजूरी रागी और भाई लवप्रीत सिंह जी हज़ूरी कथावाचक गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ हरखोवाल के जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन और कथा विचारों से संगत को निहाल करेंगे। इनके अलावा गुरु कृपा एकेडमी के बच्चे भी गुरबाणी कीर्तन करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 से 12 मार्च तक निरंतर 36 घंटे तक गुरबाणी कीर्तन, कथा विचार, संत समागम और 11 मार्च को सुबह अमृत संचार होगा।


