जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुख निवारण साहिब, अमनदीप एवेन्यू में रविवार को मनाए गए बैसाखी पर्व के उपलक्ष में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत धार्मिक समागम हुआ। इसमें भाई गोबिंद सिंह, भाई गुरमुख सिंह योगी कविशरी और भाई गुरजंट सिंह कथावाचक ने हाजिरी भरी। समागम में प्रधान इकबाल सिंह, जसवंत सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, कर्नैल सिंह, गुरमेल सिंह, मनजीत सिंह उबराए, स्वर्ण सिंह, प्रताप सिंह और हरमिंदर सिंह सहित कई संगतों ने भाग लिया।


