गुरुद्वारा पहली पातशाही श्री सिधाणा साहिब में होला महल्ला को समर्पित गुरमति समागम कराया

भास्कर न्यूज | संगरूर गुरुद्वारा पहली पातशाही श्री सिधाणा साहिब में होला महल्ला को समर्पित तीन दिवसीय समागम मुख्य प्रबंधक संत बाबा सुखदेव सिंह जी की अगुवाई में श्रद्धापूर्वक आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी संगरूर द्वारा विशेष गुरमति समागम से हुई। मुख्य सेवादार हरभजन सिंह भट्टी और सरपरस्त राजविंदर सिंह लक्की की देखरेख में संगत रूप में श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया। इसके उपरांत गुरिंदर सिंह गुजराल, हरफूल सिंह और अरविंद सिंह के जत्थों ने कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को नाम सिमरन का संदेश दिया। सरपरस्त नरेंद्र पाल सिंह साहनी ने संगत को होला मोहल्ला की बधाई देते हुए सोसायटी द्वारा चलाई जा रही सहज पाठ लड़ी व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। संत बाबा सुखदेव सिंह ने सोसायटी की सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर उन्हें सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समागम में बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरकर सेवाएं निभाईं। मौके पर बलवंत कौर, संतोष कौर, जतिंदर कौर, वरिंदर कौर, परमजीत कौर, बलजीत कौर, मनप्रीत कौर, अमृत कौर, अमरिंदर सिंह, हरदीप सिंह, गुरिंदर वीर सिंह, दलवीर सिंह बाबा, गुरसिमरन सिंह, जसविंदर पाल सिंह, गुलजार सिंह, अवतार सिंह, हरजीत सिंह, जसवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, समरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, जोगिंदर कौर, किरण दुआ, कुलविंदर कौर, गुरमीत कौर, रवनीत कौर, अमरजीत कौर उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *