गुरुद्वारा बाबा श्रीचंद में 3 बेटियों की शादी पर शगुन के तौर पर

भास्कर न्यूज | अमृतसर बेटियों का कन्या दान करना सबसे उत्तम माना गया है। गुरुद्वारा बाबा श्री चंद में बाबा अमर बीर सिंह संधू की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद बेटियों की शादी करवाई जा रही हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते गुरुद्वारा बाबा श्री चंद जी में तीन बेटियों की शादी करवाई गई। जिसमें बाबा संधू ने अपनी कमाई में से हर बेटी को शगुन के तौर पर एक-एक लाख रुपये भेंट किए। इस सिलसिले में अब तक पूरे पंजाब से 6226 बेटियों की शादी करवाई जा चुकी है। जिसमें जात पात का भेदभाव नहीं किया जाता, बल्कि इंसानियत को सबसे पहले रखा जाता है। गौरतलब है कि बाबा संधू अपनी नेक कमाई से हर दिन गुरु नानक अस्पताल में 750 मरीजों के लिए लंगर तैयार करके भेजते हैं। इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू, अंग्रेज सिंह, बाबा बलजिंदर सिंह हांगकांग वाले, स. हंसपाल सिंह लाली घनुपुर, इजी. जसविंदर सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *