गुरुद्वारा साहिब में कोषाध्यक्ष से मारपीट, VIDEO:फरीदकोट में प्रबंधक कमेटी की बैठक के दौरान हमला; भाई बोले- पगड़ी उतारी, बाल नोचे

फरीदकोट में गुरुद्वारा कमेटी की बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष की युवक ने पिटाई कर दी। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आरोपी है कि इस दौरान कोषाध्यक्ष की पगड़ी उतर गई और उनके बाल खींचकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया। घायल कोषाध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना दो दिन पहले बुधवार शाम (15 जनवरी) है। उस दिन गांव काबुलवाला के गुरुद्वारा साहिब में की प्रबंधक कमेटी की एक बैठक चल रही थी, जिसमें कोषाध्यक्ष कश्मीर सिंह मौजूद भी शामिल थे। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने कश्मीर सिंह पर हमला कर दिया। गांव के ही युवक ने किया हमला घायल कश्मीर सिंह के भाई गुरचरण सिंह समेत पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गांव में गुरुद्वारा साहिब की व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों द्वारा बैठक की जा रही थी, तभी गांव का गुरलाल सिंह नामक व्यक्ति वहां आया और उन्होंने कश्मीर सिंह पर हमला किया गया। बाद में गुरलाल के परिवार के सदस्य भी आए, जिन्होंने कश्मीर सिंह से मारपीट की जिसके चलते उसे गंभीर चोटें लगी। उनका आरोप है कि इस दौरान कश्मीर सिंह की पगड़ी उतर गई और उनके बालों को भी खींचकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। मामले की जांच कर रही पुलिस फरीदकोट के डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने कहा कि इस मामले में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *