गुरुद्वारा साहिब में घुसे चोर नकदी, सोने के गहने और मोटरसाइकल चुराकर फरार

दोराहा के वार्ड नंबर 2 सतनाम नगर में गुरुद्वारा धन धन बाबा दीप सिंह जी शहीद में देर रात चोर घुस गए। चोर गुरुद्वारा साहिब से सोने के गहने, नकदी और पाठी सिंह की बाइक चुराकर फरार हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चोरी की वारदात को दो चोरों ने अंजाम दिया है। दोनों गुरुद्वारा साहिब के अंदर घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुरुद्वारा साहिब के पाठी सिंह मनदीप सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में बने अपने कमरे में सो रहे थे। पीछे से चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात का पता चलने पर सीसीटीवी कैमरों में देखा की रात करीब 2 बजे दो चोर अंदर दाखिल हुए और ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर कमरे में पड़ी नकदी, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी कांटे चुराकर ले गए। चोर जाते-जाते अंदर खड़ी बाइक को भी साथ ले गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *