जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब, मोहल्ला चाहियाम, बस्ती शेख में कवि दरबार सजाया गया। धार्मिक कवि और गीतकार हरभजन सिंह नाहल, गुरदीप सिंह उजाला, हरजिंदर सिंह जिंदी, हरबंस सिंह कलसी तथा गुरप्रीत सिंह सोनू ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। वहीं, कवियों को गुरु घर की ओर से आशीर्वाद स्वरूप सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान जत्थेदार बचन सिंह कादियां, सचिव जसबीर सिंह सचदेवा, खजांची हरबंस सिंह आदि मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा सिंह सभा अमन नगर में भाई हर अमृतपाल सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा अमन नगर, भाई ओम प्रीत सिंह लुधियाने वाले और सुखमनी सेवा सोसायटी की बीबियों ने गुरबाणी की शब्द-कीर्तन से संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा। समागम के दौरान साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म से लेकर शहादत तक के धार्मिक विरसे की जानकारी दी गई। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा किए गए परोपकार पूरी सृष्टि के लिए मार्गदर्शन है। बचपन से लेकर शहादत प्राप्त करने तक उन्होंने ऐसे अद्भुत काम किए, जिनसे सिख कौम को विशिष्ट पहचान मिली। कार्यक्रम में मुख्य सेवादार रविंदर सिंह राणा, रणजीत सिंह राणा, मनजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सतनाम सिंह बंसल, अविनाश सिंह, अविनाश सिंह खालसा, हरजीत सिंह, बीबी रणजीत कौर, बीबी रविंदर कौर समेत अन्य मौजूद रहे।


