गुरुद्वारे के बाहर निहंगों में टकराव हथियार से हमला, ईंट-पत्थर बरसाए

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरुद्वारा साहिब बाबा जीवन सिंह के बाहर निहंग सिहांे के 2 गुटों के बीच हिंसक झगड़ा हो गया। इस दौरान एक गुट के निहंग पर दूसरे गुट ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पीड़ित निहंग गुरुद्वारा साहिब के अंदर भागा, जहां सेवादारों ने उसे सुरक्षित अंदर खींच लिया। घटना के बाद जब गुरुद्वारा साहिब के सेवादार बाहर आए तो हमलावर अपने घर की छत पर चढ़ गए और सड़क पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने अंदर से गेट बंद कर लिया। पीड़ित निहंग जसपाल सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में ही रहता है। बुधवार शाम वह मंडी से सामान लेकर स्कूटी से वापस लौट रहा था। गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचते ही दूसरे गुट के निहंगों ने उसका रास्ता रोक लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों ने उसे अंदर खींचकर उसकी जान बचाई। थाना गेट हकीमां पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *