रांची | गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल में नए सत्र का शुभारंभ हुआ। अरदास और कीर्तन हुआ। नव नामांकित बच्चों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन डे का भी आयोजन किया गया। स्कूली गतिविधियों से संबंधित एक प्रेजेंटेशन दिखाया गया। अभिभावकों के लिए वेलकम डांस, क्विज और गेम्स का भी आयोजन किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. कैप्टन सुमित कौर ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों के समग्र विकास में उनकी भूमिका की अहमियत को बतलाया।


