गुरु किरपा इंटर. कन्यादान संस्था ने 50 जोड़ों का घर बसाया

भास्कर न्यूज | जालंधर अपने लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन दूसरों को खुशी देने की सोच और वह हिम्मत केवल कुछेक व्यक्तियों में ही होती है। जालंधर की गुरु किरपा इंटरनेशनल कन्यादान संस्था अपने कार्य के लिहाज से प्रेरणा बनी है। संस्था का मुख्य कार्य समाज के ऐसे तबके का साथ देना है, जिनके लिए बेटियों की शादी का खर्च बड़ी चुनौती है। संस्था ने मंगलवार को अपने नए सोशल प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। श्री गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश पर्व को समर्पित 10वां विशाल कन्यादान समागम गांव तल्हण में आयोजित किया गया। इस पुनीत कार्य में 5 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का आनंद कारज पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। संस्था के चेयरमैन डॉ. परमजीत मदार, प्रेसिडेंट बीर चंद सुरीला और वाइस प्रेसिडेंट सरवन सिंह ने बताया कि सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए संस्था अब तक कुल 50 जोड़ों की शादी करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि संस्था न केवल विवाह का आयोजन करती है, बल्कि नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए जरूरी सामान भी भेंट करती है। 10वें समारोह के दौरान क्रमश: आप की जालंधर कैंट प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा, आदमपुर विस हलका प्रभारी पवन टीनू, नॉर्थ से दिनेश ढल्ल, सफाई कर्मचारी वेलफेयर कमिशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना, गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के अध्यक्ष जस्सी तल्लण और टीम के मेंबर शामिल रहे। यहां अश्विनी विरदी, सुरेश कुमार कलेर, कोषाध्यक्ष हरीश विरदी, सुरिंदरपाल जनागल, जगदीप वालिया, बलराज सिंह, तरसेम बधान, डॉ. मक्खन लाल, एडवोकेट जगजीवन राम, मदन सिंह, बलजीत भट्टी, संजीव सलारपुर मौजूद रहे। नवविवाहित जोड़ों के साथ संस्था के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *