गुरु के वचन पर श्रद्धा और विश्वास जरूरी: शिवराम

बालोद| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग (विशेष) बालोद का समापन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। देश, समाज, धर्म, संस्कृति, हिंदुत्व, राष्ट्रीयता, सेवा, संपर्क, प्रचार, गौ सेवा, धर्म जागरण, ग्राम विकास, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और पर्यावरण पर मार्गदर्शन हुआ। वर्ग में 2 अखिल भारतीय अधिकारी, क्षेत्र के 3, प्रांत के 13 और विभाग के 6 अधिकारियों का मार्गदर्शन मिला। दीक्षांत समारोह में मुख्य वक्ता शिवराम समदरिया ने कहा कि सीखे हुए संगठन गुणों का उपयोग समाज को जोड़ने और मजबूत करने में करें। कार्य की सफलता के लिए गुरु के वचनों पर श्रद्धा और विश्वास जरूरी है। उन्होंने कहा कि 1939-40 में जब कोई भारत को संगठित राष्ट्र बनाने की बात करता था, तो लोग उसे पागल समझते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *