देवरबीजा| ग्राम बीजा में गुरुवार को बाबा गुरु घासीदास की जयंती मनाई। समाज के लोगों ने मंदिर पर ध्वज चढ़ाया। मुख्य कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि रहे विधायक ईश्वर साहू के कार्यक्रम में नहीं आने से लोगों में मायूसी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने कहा कि बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। सभी का खून लाल रंग है। मानव-मानव में कोई फर्क नहीं है। बाबा ने समाज को नई दिशा प्रदान करने में अतुलनीय योगदान दिया है। सभा को सुरेश बाफना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सरपंच गायत्री देवी ठाकुर, सोनू पटेल, बारती पटेल, मुन्ना महोबिया, गौतम मालू, गोपाल पटेल, संतोष धृतलहरे, ललित बंजारे, सुखीदास, सूरत बंजारे शामिल रहे।


