गुरु नानकपुरा फाटक : बच्चे जान पर खेल क्रॉस कर रहे

जालंधर | सिटी में गुरु नानकपुरा रेलवे क्रॉसिंग को रोजाना करीब 3.75 लाख लोग पार करते हैं। यह फाटक दिनभर में 100 से अधिक बार बंद होता है, लेकिन यहां पुल या अंडरपास बनाने की योजना अब तक अंतिम रूप नहीं ले सकी है। इस बीच एक गंभीर खतरा सामने आ गया है। स्कूलों की छुट्टी के समय फाटक बंद होने पर बच्चे साइकिल समेत गलत तरीके से रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे हैं। लाडोवाली रोड पर ट्रैफिक पुलिस नाकेबंदी तो करती है, लेकिन स्कूल समय में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है। स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्टाफ को फाटक पर तैनात किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। -ललित मेहता, गुरु नानकपुरा वेलफेयर सोसायटी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *