अमृतसर| कॉमरेड उजागर सिंह मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मेले के दौरान गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. कर्मजीत सिंह को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ‘ डॉ. महिंदर सिंह रंधावा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया। फाउंडेशन ने डॉ. कर्मजीत सिंह द्वारा ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों के स्टूडेंट्स तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उनकी अगुवाई में यूनिवर्सिटी ने उच्च शिक्षा को आम परिवारों तक पहुंचाने, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और गांव स्तर के स्टूडेंट्स को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं। डॉ. कर्मजीत सिंह को यह सम्मान पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और प्रसिद्ध समाज सेवी एसपी सिंह ओबरॉय द्वारा प्रदान किया गया।


