गुरु सप्तमी महोत्सव : आचार्यश्री का 28 को मोहनखेड़ा में होगा प्रवेश

राजगढ़ | गुरु सप्तमी महोत्सव 6 जनवरी को वर्तमान गच्छाधिपति हितेश चंद्र विजय सूरीश्वर की निश्रा में मनाई जाएगी। इसमें देशभर के लाखों गुरुभक्त सहभागिता करेंगे। इसको लेकर तैयारियां का दौर प्रारंभ हो गया है। महोत्सव में निश्रा प्रदान करने के लिए राजस्थान के आहोर से विहार कर उदयपुर, बांसवाड़ा होते हुए 28 दिसंबर को आचार्यश्री मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंचेगे। मोहनखेड़ा तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ ने बताया कि गुरु सप्तमी महापर्व को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से महोत्सव मनाना जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *