गुरु से जोड़ने वाले 5 ग्रंथी सम्मानित

भास्कर न्यूज | जालंधर गांव मंसूरपुर के अमरीका में बसे सोशल वर्कर गुरनाम सिंह मल्ल और उनके परिवार ने श्रद्धा और सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। मल्ल परिवार ने माता सुरिंदर कौर की स्मृति में क्षेत्र के पांच गुरुद्वारों के ग्रंथी सिंहों को नकद राशि और स्वर्ण देकर सम्मानित किया। दोआबा क्षेत्र में ऐसा पहला सम्मान समारोह है। मंगलवार को श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरनाम सिंह मल्ल, उनके पुत्र परमजीत सिंह, कश्मीरा सिंह, चरणजीत सिंह मल्ल, दामाद केवल सिंह और बेटी रेशम कौर के परिवार ने सेवा कार्य किए। 5 ग्रंथियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक ग्रंथी सिंह को 1 लाख रुपए और सोने का टुकड़ा भेंट किया गया। दो गुरु घरों को नगद राशि दी गई। स्थानीय स्कूल के विकास के लिए 11,000 रुपए की सहायता प्रदान की गई। ग्रंथियों परमजीत सिंह ( गुरुद्वारा मंसूरपुर ), बलविंदर सिंह ( गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब, मंसूरपुर) मनजीत सिंह (गुरुद्वारा कंग जागीर ), हरजिंदर सिंह ( गुरुद्वारा बाड़ेवाल), मनजीत सिंह ( संग ढेसियां) को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *