अलवर| नगर निगम के पीछे स्थित गुर्जर वाली गली में नाली की नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर निगम के कर्मचारियों ने नाली का आधा पटाव तोड़ दिया, लेकिन उसे दोबारा ठीक नहीं कराया। इससे गली में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है और बदबू के कारण आसपास के घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने नाली की सफाई और पटाव की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है। -राधा रमन गुर्जर


