गुलाल खेल दिया भाईचारे का संदेश, जल संरक्षण की ली शपथ

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ रंगों के महापर्व होली के अवसर पर आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन में पारंपरिक उल्लास और भाईचारे के वातावरण में होली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पूरे परिसर में रंग-बिरंगे गुलाल, हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सौहार्द तथा एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। संस्था के संचालक रमेश सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी मतभेद मिटाकर एकजुट होने का संदेश देने वाला त्यौहार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मर्यादा और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित होली मनाने की अपील की वहीं संस्था की सह संचालक संजू सोनी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का विकास भी आवश्यक है। ऐसे पर्व विद्यार्थियों में सामाजिक समरसता, सहयोग और परस्पर सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी को प्राकृतिक रंगों के उपयोग और जल संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर शिक्षक सोहन यादव, संजय मिश्रा तथा शिक्षिकाएं साक्षी मिश्रा, मनीषा सिंह सहित मानसी गुप्ता, काजल, प्रिया सुषमा, राहुल, राजीव, शानू कुमार, मुस्कान, दीपक, ऋषभ, बिफना, प्रियंका, रागिनी प्रेम कुमार, दीपक सिंह, सौम्या गुप्ता, मीना सिंह, कुसुम, अंतरा सिंह, संगीता, भागमती, सुमन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने होली से जुड़े गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं जिससे कार्यक्रम और भी रंगारंग हो गया। सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। अंत में मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *