गुहाननाला में दो बाइक में भिड़ंत, एक की मौत हुई

धमतरी| नगरी रोड में 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए नगरी अस्पताल लाया गया। यह दुर्घटना मंगलवार की देर-शाम करीब 6 बजे की है। बताया जाता है कि दुगली थानांतर्गत गुहाननाला निवासी दिलीप (23) नामक युवक किसी काम से नगरी गया था। शाम को वह वापस गांव लौट रहा था, तभी गुहाननाला के पास सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक में सवार पुनीत दास, महेश दास व फुलेश्वरी बाई निवासी चमेदा घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें ईलाज के लिए नगरी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *